Priyanka06

Add To collaction

लेखनी कहानी -14-Dec-2022 एहसान

विषय-वो लड़की

शीर्षक-एहसान

यह  कहानी अनुराग की है। अनुराग दिल्ली का रहने वाला है। उसे एक ऑफिस में इंटरव्यू देने जाना था उसके सभी दस्तावेज एक फाइल में रखे थे। अनुराग मेट्रो ट्रेन में बैठा था। अनुराग इंटरव्यू के लिए मेट्रो ट्रेन से अगले स्टेशन पर उतर गया। लेकिन जल्दबाजी में वह अपनी फाइल वही भूल गया और अनुराग परेशान हो गया। लेकिन करता भी क्या? ट्रेन निकल चुकी थी। अनुराग निराश हो जाता है।
उसी समय उसके पास में एक लड़की बैठी थी जो वह अगले स्टेशन पर उतर रही थी तो उसने वहां पर एक फाइल रखी हुई देखी। जब उसने फाइल को देखा तो वह घबरा गई और सोचने लगी अगर आज यह फाइल उसकी नहीं पहुंची तो वह इंटरव्यू नहीं दे पाएगा और वह अपनी नौकरी खो देगा। उस लड़की का नाम प्रिया था। वह सोच में डूब गई और सोच रही थी कि मैं उसकी फाइल कैसे पहुंचाऊं।
तभी प्रिया के मन में ख्याल आता है और इंटरव्यू के परमिशन लेटर को को देखने लगती है ।उसमें से जिस कंपनी में अनुराग इंटरव्यू देने वाला था उसका पता देखती है और उस कंपनी तक पहुंचने की कोशिश करती है।
अनुराग बिना फाइल के ही इंटरव्यू देने चला जाता है और मन ही मन सोचता है जो होगा अब भगवान के भरोसे है। उसी समय प्रिया उस ऑफिस में एंट्री करती है और वहां जाकर पूछती है- अनुराग कौन है?
अनुराग उस लड़की को देखकर बोलता है मैं अनुराग हूं। बोलिए! आप मुझे क्यों पूछ रही हो? अच्छा! आप ही अनुराग हैं। आप यहां इंटरव्यू देने आए हैं। हां! लेकिन मेरी बदकिस्मती मेरी  फाइल खो गई हैं और अनुराग की आंखों में आंसू आ जाते हैं। तभी प्रिया बोलती है यह आपकी फाइल है। तभी अनुराग फाइल को हाथ में लेकर देखता है और कहता हैं हां यह मेरी फाइल है। आपको कैसे मिली? आप जब ट्रेन में बैठे थे तो मैं आपके पास ही बैठी थी। आप जल्दबाजी में नीचे उतर गए। जब मैं अगले स्टेशन पर उतर रही थी तो यह फाइल वही रखी थी जब मैंने खोल कर देखा तो लगा यह इंटरव्यू फाइल है। फिर मैंने इसमें पता पढ़ा और यहां पर देने आ गई। इस बात को सुनकर अनुराग बहुत खुश हो जाता है और प्रिया को धन्यवाद देता है।
अनुराग  यह सब बीती कहानी दोस्तों को सुना रहा था अगर *वो लड़की* ना होती तो आज मैं उस ऑफिस में कार्यरत ना होता। उसी की कृपा से मैं यह इंटरव्यू दे पाया और आज भी उस ऑफिस में मैनेजर के पद पर कार्य करता हूं। मैं इस जिंदगी में उसका यह एहसान कभी नहीं भूल पाऊंगा।
लेखिका
प्रियंका भूतड़ा


   5
2 Comments

Gunjan Kamal

17-Dec-2022 09:03 PM

शानदार

Reply

shweta soni

15-Dec-2022 04:13 AM

👌👌👌

Reply